//Anushka Sen – Indian Television Actress / अनुष्का सेन
अनुष्का सेन जीवनी -Anushka Sen biography in hindi

Anushka Sen – Indian Television Actress / अनुष्का सेन

अनुष्का सेन जीवनी -Anushka Sen biography in hindi – अनुष्का सेन एक भारतीय बाल कलाकार हैं। इन्हें अभिनय में महारथ हासिल है और खूबसूरती में वह बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। अनुष्का सेन को “सब टीवी” के “बालवीर” धारावाहिक से पहचान मिली, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। जिसके बाद अनुष्का सेन ने बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना ली है और वहां वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अनुष्का सेन टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्हें उनकी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी पसंद किया जाता है। अनुष्का ने अपनी एक्टिंग से तो नाम कमाया ही है साथ ही उन्होंने टीवी कमर्शियल से भी काफी पहचान बटोरी है । अनुष्का सेन का निकनेम “अनु” है। उनके चाहने वाले अनुष्का को प्यार से अनु बोलते हैं अनु के अलावा उन्हें टीवी शो की वजह से और भी निकनेम मिले हैं– जैसे मेहर लक्ष्मीबाई इसके साथ ही अनुष्का के कुछ दोस्त उन्हें “गुलाबो” भी कह कर बुलाते हैं।

अनुष्का का जन्म 4 अगस्त 2002 को ” रांची” झारखंड मे एक बंगाली मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। अनुष्का की मां का नाम “राजरूपा सेन” है जो एक घरेलू महिला है और उन्होंने क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ले रखी है। अनुष्का के पिता का नाम “अनिर्बान सेन” है जो नौकरी करते हैं। अनुष्का अपने पापा को “पापू” बोलती है। वैसे तो अनुष्का ने अभी कोई टैटू नहीं कराया है परंतु उनका कहना है कि जब भी वह टैटू कराएंगे तो अपने उल्टे हाथ पर “पापुस लिटिल एंजेल” लिखवाएं गी।

अनुष्का का जन्म तो रांची में हुआ परंतु कुछ समय बाद अनुष्का और उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया और अनुष्का ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के “रियान इंटरनेशनल स्कूल” की है। अनुष्का शुरू से ही एक अच्छी स्टूडेंट रही। उनको पढ़ना हमेशा से ही बहुत पसंद रहा। इसीलिए एक्टिंग करने के बावजूद भी अनुष्का ने 10th में 80%, और 12th में 89% नंबर हासिल किए है। अनुष्का को जब भी टीवी शो से टाइम मिलता था वह अपनी क्लासेस करने पहुंच जाती थी। उनको “रेयान इंटरनेशनल स्कूल” में “रियान प्रिंसेस” भी चुना जा चुका है।

अनुष्का ने 12th तक की पढ़ाई पूरी कर के “मास मीडिया” में ग्रेजुएशन करेंगी। अनुष्का को बचपन से ही डांस का बहुत शौक थ। और तब अनुष्का ने एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। वह अपने स्कूल के डांस कंपटीशन में हिस्सा लिया करती थी जहां से उन्हें बहुत तारीफ मिलती थी। अनुष्का का सपना था कि वह एक बड़ी डांसर बने। उन्होंने “ज़ी टीवी” के शो “डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर” के लिए ऑडिशन दिया। टीवी पर ऑडिशन से पहले चार ऑडिशन और होते हैं जिसमें अनुष्का “टीवी राउंड” पर पहुंचने से एक राउंड पहले ही बाहर हो गई। अनुष्का का डांस हर बार अच्छा रहा, लेकिन टीवी राउंड से पहले उनके पैर में मोच आ गई थी।

डांस इंडिया डांस से बाहर होने के बाद अनुष्का का दिल टूट गया। वह बहुत रोए जा रही थी उनके मम्मी-पापा समझा रहे थे पर अनुष्का को कुछ समझ नहीं आ रहा था। डांस इंडिया डांस से बाहर होने के एक दिन बाद ही अनुष्का के माता पिता के पास एक ऑफर आया, जिसमें ज़ी टीवी के शो “यहां मैं घर घर खेली” में अनुष्का को एक छोटी बच्ची का रोल प्ले करने के लिए कहा गया। इस पर अनुष्का के माता-पिता ने ना कह दिया और कहा कि मुझे नहीं लगता कि अनुष्का को एक्टिंग आती होगी। इसके बाद सामने से बोला गया कि हमें ऑडिशन की जरूरत नहीं है, हम सिर्फ लुक टेस्ट से ही सलेक्शन कर लेंगे। अनुष्का को भी एक्टिंग नहीं आती थी तो उन्होंने भी पहले मना किया पर जब उनके माता पिता ने समझाया तो वह यह रोल प्ले करने के लिए राजी हो गई। इस शो में अनुष्का का वह हुनर सामने आया जिस के बारे में खुद अनुष्का को को भी नहीं पता था। उनकी एक्टिंग इंप्रेसिव रही और दर्शको ने भी अनुष्का को खूब पसंद किया।

अपने डांस को और इंप्रूव करने के लिए अनुष्का ने “श्यामक दावर डांस अकैडमी” ज्वाइन कर ली। अनुष्का पहले से ही अच्छी डांसर थी इसीलिए अकैडमी में उनका सिलेक्शन जूनियर डांस कंपनी में हो गया। उसी समय “राकेश ओम प्रकाश” को अपने एक म्यूजिक वीडियो के लिए एक चाइल्ड आर्टिस्ट की तलाश थी। अनुष्का को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसका ऑडिशन दिया। 9 साल की अनुष्का का इस में सिलेक्शन हो गया। अनुष्का को बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस साइन किया गया था। अनुष्का का दूसरा टीवी सीरियल “देवों के देव महादेव” था जिसमें उन्होंने “चाइल्ड पार्वती” का रोल प्ले किया था। इस शो में भी अनुष्का का सिलेक्शन लुक टेस्ट से ही हो गया था। इस शो में भी अनुष्का की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

इसके बाद अनुष्का को 2012 में टीवी शो “बालवीर” मिला जिससे वह काफी मशहूर हो गई। बालवीर में अनुष्का ने “मेहर” नाम की लड़की का रोल प्ले किया था, जो उस सीरियल के सुपर हीरो बालवीर की दोस्त थी। अनुष्का ने इस शो में लगातार 4 साल काम किया था। अनुष्का कहती है कि बालवीर से वह मशहूर तो हुई ही साथ ही उन्होंने इस शो से अपनी एक्टिंग में भी काफी सुधार कर लिया। इस शो में उन्होंने 2012 से 2016 तक काम किया। इसके बाद उन्होंने कलर्स टीवी के शो” इंटरनेट वाला लव” में “दिव्या वर्मा” नाम का किरदार निभाया।

अनुष्का को साल 2019 में पहली बार लीड रोल में देखा गया। यह सीरियल “कलर्स चैनल” पर आया था यह “झांसी की रानी” था। यह उनका लीड रोल था जिसे करने से पहले वह काफी नर्वस हो गई थी क्योंकि बड़े पर्दे पर “कंगना रानाउत” पहले से ही रानी लक्ष्मीबाई का बेहतरीन किरदार निभा चुकी थी। इस अभिनय को करने में अनुष्का ने पूरी जी जान लगा दी थी और दर्शकों ने भी अनुष्का को रानी लक्ष्मीबाई के रोल में काफी पसंद किया।

साल 2020 में अनुष्का का एक और टीवी शो आया “अपना टाइम भी आएगा” । इसमें भी अनुष्का लीड रोल में थी। लेकिन एक महीने बाद अनुष्का का इस शो में नजर आना बंद हो गया। डायरेक्टर का कहना था कि अनुष्का बहुत ज्यादा नखरे दिखा रही थी और ठीक से काम भी नहीं कर रही थी और अनुष्का ने इस शो में बिना बताए आना बंद कर दिया इसीलिए जब तक हम अनुष्का को झेल सकते थे तब तक झेला, परंतु जब हमारे बर्दाश्त से बाहर हो गया तो अनुष्का को बाहर कर दिया। वही अनुष्का बोलती है कि शो शुरू होते ही मैं बीमार पड़ गई थी और जब मैं शो के लिए नहीं जाती थी तो मैं नोटिस दे देती थी और मुझे शो से निकाला नहीं गया, मैंने खुद शो छोड़ दिया।

अनुष्का ने टीवी पर ही नहीं, बड़े पर्दे पर भी काम किया है। उनकी 2 बॉलीवुड फिल्म “लिहाज” और “क्रेज़ी कुक्कड़ फैमिली” थी। जिसमें उनके छोटे छोटे किरदार थे अनुष्का ने कई टीवी कमर्शियल्स में भी काम किया है जिनमें सबसे ज्यादा मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ “ओरियंट इलेक्ट्रिक के ऐड” से हुई थी। अनुष्का धोनी के साथ काम करने को अपनी जिंदगी का सबसे “बेस्ट मोमेंट” मानती हैं। वह धोनी को “माही चाचू” बोलती हैं। वह कहती है कि माही बहुत “डाउन टू अर्थ” हैं उनके अंदर एटीट्यूट का “ए” भी नहीं है। अनुष्का ने धोनी के साथ में कई ऐड किए हैं। माही की तरह अनुष्का भी बहुत “डाउन टू अर्थ” और “कम एटीट्यूड” वाली एक्ट्रेस बताई जाती है। वह बोलती है मैंने यह सब माही चाचू से सीखा है। माही इतने बड़े क्रिकेटर हैं फिर भी उनमें जरा सा भी घमंड नहीं हैं।

अनुष्का सेन बॉलीवुड एक्ट्रेस “कंगना रनौत” की बहुत बड़ी फैन है। कंगना की “क्वीन” फिल्म उनकी पसंदीदा फिल्म है, जिसको वह 50 बार से भी ज्यादा बार देख चुकी हैं। वह बोलती है कंगना से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अनुष्का इतनी छोटी सी उम्र में “ओरियंट इलेक्ट्रिक” की ब्रांड अंबेसडर भी बन चुकी हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। और वह हाल ही में 18 साल की हुई है उन्होंने अपने अट्ठारह वे जन्मदिन पर खुद को एक “स्पोर्ट कार” गिफ्ट की। यह कार लेना उनका हमेशा से ही एक सपना था।

अनुष्का के स्कूल में “निधि” और “किसा” नाम की उनकी दो सहेली है, जो उनकी काफी करीब हैं। टीवी इंडस्ट्री में “जन्नत जुबेर” उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। वह जन्नत को अपनी बहन मानती हैं और जन्नत के छोटे भाई और चाइल्ड एक्टर “अयान जुबेर” भी अनुष्का के भाई जैसे हैं। अनुष्का भाई दूज और राखी जैसे त्योहार आयन के साथ मनाती हैं। टिक टॉक स्टार “रियाज” के साथ जब अनुष्का का म्यूजिक एल्बम आया तो बहुत से फैंस बोलने लगे कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं परंतु अनुष्का रियाज को दोस्त मानती हैं और वह दोनों ही अभी सिंगल हैं।

अनुष्का सेन कॉमेडी सर्कस के कुछ एपिसोड में भी काम कर चुकी हैं। अनुष्का का खुद का एक ऑनलाइन स्टोर है जिस पर वह खुद के डिजाइन किए हुए “ब्रेसलेट” बेचती है । अनुष्का के पसंदीदा कलाकार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन और ईशान खट्टर है। अनुष्का अपनी मां को अपना “बेस्ट फ्रेंड” मानती हैं और अपने सारे सीक्रेट अपनी मां के साथ शेयर करती हैं। इतनी बड़ी एक्ट्रेस होने के बावजूद भी अनुष्का ने मां के साथ काम में सहायता करती है।

अनुष्का को “डब्ल्यूडब्ल्यूई” देखना काफी पसंद है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में उनके पसंदीदा रेसलर “जॉन सीना” और “कर्ट एंगल” हैं। कर्ट एंगल ने बालवीर सीरियल के एक एपिसोड में काम किया था, वही अनुष्का कर्ट एंगल से मिली थी। अनुष्का को क्रिकेट देखना भी पसंद है उनके फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी है और फेवरेट आईपीएल टीम “चेन्नई सुपरकिंग्स” है, जिसके “धोनी” कप्तान हैं।

अनुष्का का एक यूट्यूब चैनल भी है, जो उन्होंने मार्च 2017 में बनाया था। जिस पर अभी 1700000 से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह अपने चैनल पर वीडियो डाला करती हैं। अनुष्का के पापा का भी एक यूट्यूब चैनल है जो उन्होंने 2010 में बनाया था। इस चैनल पर जितने भी वीडियो हैं वह सारे अनुष्का के ही हैं। अनुष्का चाहती हैं कि वह कुछ दिनों के लिए USA घूमने जाएं जहां उनके साथ, उनके माता-पिता भी हो।

अनुष्का ने म्यूजिक एल्बम “गल करके” “सुपरस्टार” “प्यार नाल” और”आईना” जैसे फेमस सॉन्ग में भी काम किया है। अनुष्का ने एक मध्यमवर्गीय परिवार से मशहूर टीवी एक्ट्रेस बनने का जो सफर तय किया है वह किसी के लिए भी एक सबक हो सकता है।