//Priyanka Chopra – Indian Actress, Singer, And Film Producer / प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जीवनी - Priyanka Chopra biography in hindi

Priyanka Chopra – Indian Actress, Singer, And Film Producer / प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा जीवनी – Priyanka Chopra biography in hindi – “नायाब हीरा बनाया है रब ने
हर किसी को
पर चमकता वही है
जो तराशने की हद से गुजरता है।

यह पंक्तियां प्रियंका चोपड़ा पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं जोकि एक साधारण से परिवार में पैदा हुई हैं। जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से अपना नाम ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में रोशन किया और उनकी बढ़ती कामयाबी की वजह से उन्हें भारत की “मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी” के लिस्ट में गिना जाता है।

प्रियंका चोपड़ा का सफर यूपी और बिहार से लेकर अमेरिका तक का शानदार रहा और वह लोगों की पहली पसंद बनकर उभरी । “PIGGY CHOPS” के नाम से मशहूर चुलबुली प्रियंका चोपड़ा एक समय रंगभेद का शिकार हुई थी। प्रियंका ने अपने शानदार काम से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली।

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को बिहार के “जमशेदपुर” में हुआ। उनके पिता का नाम “अशोक चोपड़ा” और मां का नाम “मधु चोपड़ा” है। उनके पिता आर्मी में फिजीशियन के तौर पर काम करते थे और आर्मी में होने की वजह से उनका ट्रांसफर एक शहर से दूसरे शहर होता रहता था। प्रियंका का बचपन दिल्ली, चंडीगढ़, लद्दाख, लखनऊ, बरेली और पुणे जैसे अलग-अलग जगहों पर बीता लेकिन बरेली में सबसे ज्यादा समय बिताने की वजह से प्रियंका इसे ही अपना होमटाउन मानती है।

इन्होंने अपने प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के “La Martiniere Girls School” और बरेली के “St. Maria Goretti College” से की। Middle स्कूल की पढ़ाई के लिए प्रियंका चोपड़ा अपनी आंटी के घर USA चली गई। जहां पर उन्होंने “NEWTON MASSACHUSETTS” और “CEDAR RAPIDS” स्कूल से पढ़ाई की और पढ़ाई के साथ-साथ “वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक” और “कत्थक डांस” की ट्रेनिंग भी लेती रही। यहां पर पढ़ाई के दौरान प्रियंका के क्लासमेट उनके रंग को लेकर उन्हें चिढ़ाते रहते और उन्हें “ब्राउनी” कहकर बुलाया करते थे। और प्रियंका ने इन दिनों को को याद करते हुए बताया कि उस समय तक वह एक शर्मीली और कम आत्मविश्वास वाली लड़की थी। USA में 3 साल पढ़ाई करने के बाद प्रियंका वापस भारत आ गई और फिर बरेली के “आर्मी पब्लिक स्कूल” से उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई को पूरा किया। और इसी दौरान में “MAY QUEEN” नाम की एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में प्रियंका की मां ने प्रियंका को हिस्सा लेने के लिए कहा। प्रियंका चोपड़ा ने मां की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इस कॉन्टेस्ट को जीता। भी और सफलता हाथ लगने के बाद प्रियंका ने बड़ी सफलता की ओर कदम बढ़ा दिए।

साल 2000 में “FEMINA MISS INDIA” कांटेस्ट में हिस्सा लेकर वह दूसरे स्थान पर रही। यहां से आगे चलकर “MISS WORLD 2000” का ताज भी उन्होंने अपने सर पर सजाया और भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया। फिर एक बार मिस वर्ल्ड बन जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। इसीलिए प्रियंका चोपड़ा अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई।

2002 में आई “थमीजहन” नाम की एक तमिल फिल्म से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के एक गाने में लोगों ने उनके सिंगिंग के हुनर को भी देखा। साल 2003 में “द हीरो“, “लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई” नाम के फिल्म से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में भी अपना कदम रखा और प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म ही साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिर इसी साल उन्होंने अक्षय कुमार के साथ “अंदाज” फिल्म में भी काम किया और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई । यहां से तो प्रियंका चोपड़ा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुझसे शादी करोगी, एतराज, कृष, फैशन, मैरीकॉम, रावण, बाजीराव मस्तानी, बर्फी और रामलीला की तरह ही बहुत सारे शानदार फिल्मों में उन्होंने काम किया। प्रियंका ने अपने कई सारे इंटरव्यू में अपने पापा को अपना आइडल बताया। उनके पापा जून 2013 में कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने पापा को हमेशा याद रखने के लिए अपने हाथ पर “DADDY’S LIL GIRL” का टैटू बनवाया है।

फिर बॉलीवुड की फिल्मों पर राज करने के बाद उन्होंने “एबीसी स्टूडियो” के साथ एक डील साइन की और “QUANTICO” नाम की एक अमेरिकन टेलिविजन सीरीज में भी काम किया । यह सीरीज 27 सितंबर 2015 से 3 अगस्त 2018 तक ब्रॉडकास्ट हुई थी और इस टीवी सीरीज में उनके शानदार काम के लिए उन्हें “PEOPLE’S CHOICE AWARD” से भी नवाजा गया और यह अवार्ड पाने वाली वह पहली साउथ एशियन एक्ट्रेस बनी।

इसके बाद से उन्होंने 2017 में हॉलीवुड फिल्म “Bay Watch” और 2018 में “A kid like jake” फिल्म में भी शानदार काम किया। प्रियंका चोपड़ा को इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पांच कैटेगरी में “नेशनल फिल्म अवार्ड” और “फिल्म फेयर अवॉर्ड” भी मिले हुए हैं, साथ ही भारत सरकार की तरफ से इन्हें “पदम श्री” के सम्मान से भी नवाजा गया है। 2016 में “TIME” ने प्रियंका चोपड़ा को”1000 Most Influential People In The World” की लिस्ट में शामिल किया।

2017 में वह “FORBS” के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक है। हॉलीवुड में काम करने के दौरान ही उनकी दोस्ती “Nick Jonas” नाम के एक शख्स से हुई। जो दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई और इसी वजह से 2 दिसंबर 2018 निक और प्रियंका शादी के बंधन में बंध गए।

प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए खुद का फाउंडेशन भी शुरू किया, जिसका नाम उन्होंने “प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड एजुकेशन” रखा है। “Yeah Foundation” गरीब बच्चों की पढ़ाई और उनकी अच्छी सेहत के लिए काम करता है।

Click here to know more.

You may also like:

Hrithik Roshan biography in hindi

Ayushmann Khurrana biography in hindi

Sharukh Khan biography in hindi

Shahid Kapoor biography in hindi

Akshay Kumar biography in hindi