//Nikki Tamboli – Indian Film Actress / निक्की तंबोली
निक्की तंबोली जीवनी - Nikki Tamboli biography in hindi

Nikki Tamboli – Indian Film Actress / निक्की तंबोली

निक्की तंबोली जीवनी – Nikki Tamboli biography in hindi – निक्की तंबोली पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल है। निक्की ने बिग बॉस 14 में एंट्री करते ही सलमान खान का दिल जीत लिया और अपने जलवे दिखा दिए। निक्की ने हमेशा की तरह बता दिया कि फिर से वह लड़कों के दिलों के साथ खेलने आ रही हैं। निक्की तंबोली मूल रूप से साउथ इंडियन फिल्मों में काम करती है। उनका तमिल और तेलुगू फिल्मों का जाना माना नाम है। निक्की तमिल फिल्म “कंचना 3” के लिए वह बहुत ही चर्चा में रही थी।

निक्की तंबोली का जन्म 21 अगस्त 1996 को हुआ था। उनके परिवार में उनके पिता “दिवंगत तंबोली” और मां “प्रमिला बुकड़े तंबोली” है। इनका एक भाई भी है। निक्की तंबोली धर्म से ईसाई हैं। इनके पिता पेशे से बिजनेसमैन हैं। निक्की तंबोली औरंगाबाद महाराष्ट्र की रहने वाले हैं लेकिन फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। इनको बचपन से ही ग्लैमरस वर्ल्ड का हिस्सा बनने का शौक था। इनकी स्कूल और ग्रेजुएशन की पढ़ाई लिखाई औरंगाबाद में हुई है।

निक्की तंबोली ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद वह कई मशहूर ब्रांड्स के टीवी विज्ञापन में भी नजर आई थी। उसके बाद 2019 उन्हें “राघव लॉरेंस” की फिल्म “कंचना 3” मिली। फिल्म बहुत ही सुपरहिट रही और निक्की की किस्मत चमक गई। निक्की ने फिर फिल्म “केपारा मीसम” और “चिकती गढ़ीलो चिता को दूदू” में काम किया है।

फिल्म इंडस्ट्री और ग्लैमरस वर्ल्ड में आने के बाद किसी भी सेलिब्रिटी के अफेयर के बारे में चर्चा बहुत जोर शोर से होती है। इसी कारण निक्की तंबोली का नाम मुंबई के मशहूर डीजे “रोहित गिद्दा” के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को कई बार बांद्रा इलाके में डेटिंग करते हुए देखा गया है।.निक्की की फैन फॉलोइंग फिल्मों के कारण तो है ही इसके साथ ही साथ में सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है उनके ऑफिस इंस्टाग्राम “हैंडल तंबोली” पर करीब 500000 लोग फॉलो करते हैं। निक्की तंबोली ने बिग बॉस में एंट्री लेते समय दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

निक्की तंबोली कुछ समय पूर्व करो ना से ग्रसित थी लेकिन वह तो ठीक हो गई लेकिन दुर्भाग्यवश निक्की के भाई कोरोना के शिकार हो गए। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ती गई और आज 4 मई 2021 को निक्की के भाई का निधन हो गया।

निक्की तंबोली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट लिखी है। निक्की ने लिखा, हमें नहीं पता था कि आज की सुबह हमारे लिए इतनी कठिन होगी और भगवान तुम्हें अपने पास बुला लेंगे। हमने हमेशा तुम्हें बहुत प्यार किया है और तुम्हारे जाने के बाद भी हम तुम्हें इसी तरह प्यार करेंगे। तुम्हें खोने के बाद हमारा दिल टूट गया है तुम अकेले नहीं गए हो, हमारा एक हिस्सा भी तुम्हारे साथ चला गया जिस दिन भगवान ने तुम्हें अपने पास बुलाया। तुम हमारे पास खूबसूरत यादें छोड़कर गए हो। तुम्हारा प्यार अब भी हमारे साथ है। हम तुम्हें देख नहीं सकते लेकिन तुम हमारे साथ ही हो। हमारे परिवार की चेन टूट चुकी है और कुछ भी पहले की तरह नहीं नजर आ रहा है। लेकिन भगवान हमें एक एक करके अपने पास बुलाएंगे तो ये चेन एक बार फिर से जुड़ जाएगी।