//Christmas – Birth of Jesus Christ / क्रिसमस
About Christmas Festival in hindi

Christmas – Birth of Jesus Christ / क्रिसमस

About Christmas Festival in hindi – ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को एक त्योहार के रूप में मनाते हैं। दिसंबर महीने को “Christ Mass” के नाम से जाना जाता है। क्राइस्टमास के खत्म होने के बाद ही ईसाई धर्म में “नववर्ष” की शुरुआत होती है। हर देश में ईसा मसीह के जन्मदिन की धूम रहती है।

क्रिसमस(Christmas) शब्द का जन्म “Christ’s Mass” शब्द से हुआ है। ऐसा माना जाता है कि पहला क्रिसमस रोम में, 336 ईसवी में मनाया गया था। यह प्रभु के पुत्र जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन को याद करने के लिए मनाया जाता है।

हर देश में वहां की स्थानीय परंपरा के अनुसार ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है भारत में भी भारतीय ईसाई समाज के साथ-साथ सारे समाज के लोग जन्मदिन को सादगी पूर्ण तरीके से मनाते हैं। भारत में खासकर गोवा के पणजी में, Christmas की धूम देखने लायक होती है। केरल में कड़ाके की ठंड के बीच जाति धर्म का भेदभाव भुलाकर लोग क्रिसमस का त्यौहार का आनंद लेते हैं।

ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार सबसे पहले भारत के केरल राज्य से, ईसा मसीह के शिष्य “St.Thomos” ने किया था। भारतीय राज्य केरल में ईसाई समाज में ज्यादातर लोग रहते हैं। इसी तरह देश के प्रमुख शहरों में क्रिसमस(Christmas) के दिन मॉल, घर और सड़के सजी-धजी रहती हैं। ईसाई समाज के लोग सैंटा क्लॉस की टोपी और मास्क पहनकर सड़कों पर जुलूस निकालते हैं। घर मे सुंदर सा “क्रिसमस ट्री”(Christmas Tree) सजाते हैं। एक दूसरे को केक व मिठाइयां बांटते हैं और सभी चर्च में विशेष प्रार्थना में सम्मिलित होते हैं। भारत में क्रिसमस का त्योहार सभी जगह मनाया जाता है। लेकिन पांच जगह ऐसी हैं जहां क्रिसमस बहुत धूमधाम व सुंदरता से मनाया जाता है।

 

1 – पांडिचेरी

क्रिसमस(Christmas) के त्योहार के समय इस पूरे शहर को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है। इसके “Beach” और “Church” मुख्य आकर्षण का केंद्र है। जहां क्रिसमस को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। पांडिचेरी की खास बात यह है कि यहां पर “Street Artist” खास अंदाज में क्रिसमस का त्यौहार मनाते हुए दिखाई देते हैं।

2 – मुंबई

क्रिसमस(Christmas) की मुंबई में अच्छी धूम रहती है। इस दौरान “हिल रोड”, “बांद्रा” और “चर्चगेट” में बहुत भीड़ देखने को मिलती है। सारे चर्च एक “Mid Night” पार्टी करते हैं जिसमें सब लोग 12:00 बजे रात्रि “Cristmas Eve” पर एकत्रित होकर जश्न मनाते हैं।

3 – केरल

केरल एक ऐसा राज्य है जहां की प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है और यहां लोग इसी सुंदरता को देखने आते हैं। क्रिसमस के वक्त यहां यह त्यौहार मनाने का एक अलग अंदाज है। यहां “Vaskodima square” मे एक “Carnival” होता है जो पूरे 10 दिन तक चलता है। जहां क्रिसमस और नए साल के आगमन को सभी हर्ष उल्लास से मनाते हैं।

4 – दमन एंड दिउ

दमन एंड दिउ मे क्रिसमस के दौरान “Portuguese Dance” देखने को मिलते हैं यहां एक “Bom Jesus Church” है। जहां क्रिसमस के वक्त काफी अच्छी और सुंदर सजावट देखने को मिलती है और यहां पर भी क्रिसमस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

5 – गोवा

गोवा में क्रिसमस(Christmas) काफी बड़े रूप में मनाया जाता है क्योंकि यहां यहां पर ईसाई धर्म को मानने वाले क्रिश्चियन अधिक रहते हैं। “Anjuna Candolim” or “Mapusa Beach” पर पूरी रात क्रिसमस की पार्टी चलती रहती है। “Goa” और “Christmas Tree” एक दुल्हन की तरह सजे हुए दिखते हैं। यहां पर “Live Music” के साथ भी पार्टी देखने को मिलती है। मंडोवी में “River Cruise” पार्टी बहुत ही मशहूर है। कमाकी बार में “Greek Style Party” का अपना एक अलग अंदाज है इस तरह गोवा में अलग अलग तरीके से इस त्यौहार को मनाया जाता है।

Click here to know more.

You may also like:

Diwali Festival in hindi

Navratri Utsav in hindi