//Leonardo-Da-Vinci – Greatest Painter / लियोनार्डो द विंची
लियोनार्डो द विंची जीवनी - Leonardo Da Vinci biography in hindi

Leonardo-Da-Vinci – Greatest Painter / लियोनार्डो द विंची

लियोनार्डो द विंची जीवनी – Leonardo Da Vinci biography in hindi – लियोनार्डो द विंची इटली के एक महान कलाकार, वैज्ञानिक और आविष्कारक थे।
जिन्हें मानव इतिहास के सबसे बुद्धिमान और प्रतिभाशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता है। उनका जन्म 1452 में इटली के “विंची” शहर में हुआ था।
लियोनार्डो द विंची (Leonardo Da Vinci) के बचपन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है ।उनके पिता बहुत ही अमीर व्यक्ति थे और उनकी कई पत्नियां थी। लियोनार्डो द विंची एक धनी वकील के नाजायज पुत्र थे ।

 

14 साल की उम्र में एक प्रसिद्ध कलाकार के पास, छात्र के रूप में विंची को भेज दिया गया था जहां उन्हें चित्रकारी कला और पेंटिंग सहित कई चीजों का ज्ञान हुआ था।
लियोनार्डो द विंची (Leonardo Da Vinci) को इतिहास के सबसे महान कलाकारों में से एक गिना जाता है। वे चित्रकारी पेंटिंग और मूर्तिकला सहित कई कलाओं में निपुण थे। वे एक हाथ से एक ही समय में लिख सकते थे और दूसरे से ड्राइंग कर सकते थे ।
लियोनार्डो द विंची का दिमाग आम लोगों से बिल्कुल अलग था। लियोनार्डो द विंची वह पहले इंसान थे जिन्होंने आसमान का रंग नीला होने का कारण बताया था ।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हवा सूरज से आने वाली रोशनी को बिखेर देती है। नीले रंग में बाकी रंगों से फैलने की क्षमता अधिक होती है इसलिए दिन में आकाश नीला दिखाई देता है।

 

लियोनार्डो द विंची (Leonardo Da Vinci) ने 1508 में “Contact Lens” का सुझाव सबसे पहले दिया था। कैंची का आविष्कार करने वाले लियोन द विंची ही थे।
बाजार से पिंजरे वाले जानवरों को खरीदते थे ताकि उन्हें आजाद किया जा सके। लियोनार्डो द विंची बहुत कट्टर शाकाहारी थे क्योंकि वह जानवरों से बहुत प्यार करते थे ।
बिल गेट्स ने 1994 में लियोनार्डो द विंची की किताब को 30 मिलियन US dollar में खरीदा था। जिसके कुछ पन्नों को “Window 95” मे “Screen Saver” के रूप में प्रयोग किया गया था।
लियोनार्डो द विंची की पढ़ाई घर पर ही हुई क्योंकि “Greek” और “Latin” मे Formal Education की कमी थी।
लियोनार्डो द विंची बहुत आसानी से शब्दों को उल्टे क्रम मे लिख लेते थे जैसा की हमें शीशे में लिखा हुआ, दिखाई देता है। ऐसा वह तब करते थे जब उन्हें कोई “Secret” बात लिखनी होती थी।

Guinness World Record” के अनुसार लियोनार्डो द विंची की मोनालिसा की पेंटिंग (Mona Lisa painting)  इतिहास में सबसे ज्यादा इंश्योरेंस वैल्यू वाली पेंटिंग है।
1911 में पेरिस से यह पेंटिंग चोरी होने के बाद सबसे मशहूर तस्वीर बन गई। 2015 में इसकी कीमत 780 मिलियन US डॉलर थी।
एक “Face reading software” के अनुसार लियोनार्डो द विंची की मोनालिसा पेंटिंग, 83% खुश ,9% झलाई हुई , 6% डरी हुई और 2% गुस्से में है ।
लियोनार्डो द विंची ने मोनालिसा(Mona Lisa) की आंख की, दाई पुतली पर अपने हस्ताक्षर किए थे। लियोनार्डो द विंची मे कुछ चीजों का आविष्कार 1400 ईसवी के अंत में या 1500 ईसवी के शुरुआत में किया था।
उन्होंने सबसे पहले पैराशूट, हेलीकॉप्टर, एरोप्लेन के sketch तैयार किए थे। वह उन विषयों से संबंधित चित्र बनाते थे जिसका वह अध्ययन करते थे जैसे शरीर की संरचना ज्ञान और मशीन से संबंधित चित्र।
उनके द्वारा बनाया एक उड़ने वाला चित्र और स्वयं का चित्र बहुत प्रसिद्ध हुआ । लियोनार्डो द विंची ने उड़ने वाली मशीने, युद्ध के लिए हथियार ,म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, और अन्य अनेक चीजों के डिजाइन बनाए थे।
लियोनार्दो विंची सिविल इंजीनियर के काम में भी बहुत रूचि रखते थे। नदी के ऊपर एक झूलता हुआ पुल का डिजाइन भी उन्होंने तैयार किया था। विंची के कई चित्र शरीर रचना और विज्ञान से संबंधित हैं।
उन्होंने शरीर के बाहरी व अंदर के अंगों के बिल्कुल स्पष्ट चित्र बनाए थे। लियोनार्डो द विंची केवल मनुष्य के शरीर के चित्र ही नहीं अपितु घोड़ों, गायो, मेंढक, बंदरों व अन्य जानवरों के चित्र भी बनाएं।
कुछ लोगों का मानना है कि साइकिल का आविष्कार भी विंची ने ही किया था। उनके द्वारा बनाया गया एक चित्र इटली की मुद्रा पर भी अंकित है
लियोनार्डो द विंची ने 2 मई 1519 में को अपने दोस्त की बाहों में दम तोड़ा था। लियोनार्डो द विंची के अंतिम शब्द थे कि

“मैंने भगवान वह मानवता को नाराज किया है मेरा काम उस गुणवत्ता तक नहीं पहुंचा जहां तक पहुंचना चाहिए था।